Text selection Lock by Hindi Blog Tips

Tuesday, August 30, 2011


 
 
बाडमेर आजकल सालियां अपने जीजा से पान की मांग नही करती। पान बीते समय की बात हो गई । चॉकलेट,आईसक्रीम, फास्ट फूड की मांग करती हैं। ससुराल जाते समय जीजा द्वारा सालियों के लिऐ पान ले जाना परम्परा का प्रतीक था। मगर समय के साथ पान के कद्रदानों की संख्या बहुत कम रह गई हैं। कभी हर मुॅह में पान की लाली का पंग चढा नजर आता था। पान की इस लाली को गंटखा लील गया कहना अतिश्योक्ति  नही होगा। गुटखे के बढते प्रचलन नें पान की शान को मंद कर दिया।
           मारवाद के मीठे पान कभी शान और शौकत के प्रतीक रहे हैं। बाडमेर के लोग कभी पान के जबरदस्त शौकिन रहे हैं, मगर अन शैकिनों पर भी गंअखे का असर चढ गया। जिसके कारण ना केवल पान की शान में कमी आई हैं बल्कि पान का व्यासाय भी दम तोड रही हैं। पान के साथ जुडी परम्पराऐं ,संस्कृति और किदवन्तिया भी इसके साथ ही समाप्त होने के कगार पर हैं।
            बाडमेर में पिछले साठ सालों सें पान का व्यवसाय करने वाले मूलजी का परिवार आज भी पान के इस व्यापार को ढो रहा हैं।मूलजह भारत पाकिस्तान विभाजन सें पहले थार क्षैत्र के एक मात्र पान के बडे व्यवसायी थे और आज भी मूलजी का पोता भरत अपने पुश्तेनी व्यवसाय को सम्भालें हैं। मूलजी के पोते भरत कुमार नें बताया कि एक दशक पूर्व तक पान के प्रति लोगों की जबरदस्त दीवानगी थी। उस वक्त में प्रति दिन बीस से तीस हजार पान बाडमेर जिले में बेचते थे। उस वक्त बाडमेर में पान की स्तर से अधिक छोटी बडी दुकानें थी। भरत ने बताया कि उस वक्त प्रात कालीन रेल से सुबह चार बजे पान आते थेंपान के व्यवसायी सीधे रेल पर ही अपना माल लेने आ जातें क्योकि उन्हे डर था कि डिमाण्ड अधिक होने के कारण शायद उन्हे पान मिले या नही मिले। उस वक्त बाडमेर के नारायणजी पान वाले, जगदीश खत्री, श्यामजी पान वाले हीराभाई पान वाले, बसन्त पान वाला, झामन पान वाला बेहतरीन पान बनाने वालों में शुमार थे। जहॉ एक हजार से अधिक पान प्रतिदिन बिकते थे। शेष दुकानों में भी 500 से 700 पान प्रतिदिन बिकते थे। बेल के इन पान को लकी मीठी तथा रैली श्रेणी में बांटा जाता था। उस वक्त लकह पान की जबरदस्त मांग थी। सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक साय। सात बजे से रात 11 बजे तक पान के शौकिनों की दुकानों पर भीड लगी रहती थी। पान के इन्तजार में लोग घण्टों बतियाते रहते थे।
          ये लोग बेहतरीन पान बनाने की मिशाल थे। समय के साथ ये लोग दुनिया छोड चुके हैं। इनमे से  जगदीश ,टौर झामन आज भी अपनी साख बनाऐ हुऐं है। कहना अतिश्योक्ति ना होगा कि पान की कुछ शान इन लोगों नें बनाऐं रखी हैं। आज बाडमेर में पान की महज आठ दस दुकानें हैं। पान दुकान चलाने वालें राजू भाई का कहना है कि मेरी पुश्तेनी पान की पेढी हैं। पहले मेरे पिताजी श्यामजी पान लगाते थें। उन्हे आज भी श्यामजी पान वाला के नाम से लोग जानते हैं। पान का व्यवसाय खत्म सा हो गया हैं। पान के कद्रदान थोडे से बचे हैं। गुटखें के प्रचलन नें पान कह लाली को खत्म कर दिया।
भरत का कहना है कि वह दौर सूनहरा था। हमारा भी व्यवसाय के प्रति जबरदस्त मोह था। प्रति पान दस पैसा मजदूरी मिल जाती थी। 1996 सें पान का संक्रमण काल शुरू हुआ था जब पहली बार गुटखा बाजार में आया। तेजह से बढते गुटखे के प्रचलन नें पान व्यवसाय को चौपट कर दिया। आज पान की बिक्री चालीस हजार प्रतिदिन से घटकर महज दस हजार सें भी कम रह गयी हैं। वही गुटखे के दस लाख पाउच प्रतिदिन बिक रहे हैं।
           कभी पान लबों की शान हुआ करता था। चूना, कत्था, सुपारी, लौंग, इलायची, किमाम, बेलगम, सौंफ ,गुलकन्द कें मिश्रण का पान खाते ही पान के शोकिनों को नई उमंग ओर तरोताजगी का सुखद अहसास हो जाता था। इसके साथ ही जर्दायुक्त पान का प्रचलन बराबर था। इसके अलावा बनारसी पान ,कलकती पान, सिन्धी पान, मीठा पान तथा रैली पान का भी बराबर मांग थी। मगर जबसें गुटखे का प्रचलन शुरू हुआ हैं तब से पान आम आदमी से दूर हो गया। आज पान की बजाय गुटखें कें सैकडों ब्राण्ड प्रचलन में हैं। बहाहाल कभी सामाजिक सरोकारों तथा परम्पराओं का प्रतीक रहा पान की लाली होंठों सें दूर हो गई हैं। 

Tuesday, June 28, 2011


रोजाना एक करोड़ का नुकसान 
दूरदिशर्ता का अभाव, सरकार को अब तक करीब 300 करोड़ का राजस्व नुकसान
मुकेश मथराणी बाड़मेर।
राजस्थान में देश के सबसे बड़े तेल क्षेत्र को ऑपरेट कर रही निजी कंपनी केयर्न इंडिया के लिए वेदांता रिसोर्सेज की 9.6 अरब डॉलर की बोली का जो भी अंजाम हो, लेकिन इस तेल क्षेत्र से जुड़े रॉयल्टी भुगतान के विवाद के चलते राजस्थान सरकार को रोजाना एक करोड़ रूपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
बताया जा रहा है कि रॉयल्टी विवाद के चलते पिछले करीब दस माह से पूरी तैयारियों के बावजूद केयर्न इंडिया राजस्थान ब्लॉक से उत्पादन क्षमता को ब़ा नहीं पा रही है। वर्तमान में केयर्न राजस्थान ब्लॉक से प्रतिदिन सवा लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन कर रही है। कंपनी के आला अधिकारियों के मुताबिक कंपनी अगस्त 2010 से उत्पादन क्षमता ब़ाने के तैयार है, जिसे प्रतिदिन सवा लाख बैरल से ब़ाकार ड़े लाख बैरल प्रतिदिन किया जा सकता है। कंपनी के मौजुदा उत्पादन क्षमता के आधार पर राजस्थान सरकार को प्रतिदिन 5 करोड़ रूपए का राजस्व मिल रहा है और उत्पादन ब़ने की स्थिति में राजस्व में प्रतिदिन एक करोड़ रूपए की वृद्धि का अनुमान है।
अब तक 300 करोड़ का राजस्व नुकसान 
एक अनुमान के मुताबिक सरकार को इस विवाद के चलते अब तक करीब 300 करोड़ रूपए से अधिक के राजस्व का नुकसान हो चुका है। सरकार को होने वाला घाटा बदस्तुर जारी है। घाटे की शुरूआत करीब दस माह पूर्व हुई, जब इस क्षेत्र में केयर्न की साझेदार ओएनजीसी ने रॉयल्टी को साझा करने की मांग की।
क्या है कि रॉयल्टी विवाद 
ओएनजीसी की राजस्थान ब्लॉक में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, पर उसे क्षेत्र के पूरे उत्पादन पर रॉयल्टी का भुगतान करना पड़ता है। पहले हुए करार के तहत उस पर केयर्न के हिस्से की रॉयल्टी भी चुकाने का जिम्मा है। सूत्रों का कहना है कि ओएनजीसी कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक बतौर रॉयल्टी चुकाई गई रकम इस तेल क्षेत्र से होने वाली आमदनी में से लौटाने की मांग कर रही है, लेकिन केयर्न रॉयल्टी के किसी तरह के भुगतान के मूड में नहीं है। केयर्न एनर्जी ने रॉयल्टी साझा करने का विरोध करते हुए कहा है कि तेल खोजने तक का रिस्क और खर्चा कंपनी की जिम्मेदारी थी और अब रॉयल्टी का पूरा भुगतान ओएनजीसी को ही करना होगा। जहां एक ओर ओएनजीसी ने सरकार से प्रोडक्शन शोयरिंग कान्ट्रेक्ट में बदलाव की मांग की है, तो दूसरी ओर केयर्न ने नियमों का हवाला देते हुए लिखा है कि पूर्व के समझौते को नहीं बदला जा सकता है।
उत्पादन पर असर 
कंपनी के आला अधिकारियों के मुताबिक कंपनी अगस्त 2010 से उत्पादन क्षमता ब़ाने के तैयार है, जिसे प्रतिदिन सवा लाख बैरल से ब़ाकार ड़े लाख बैरल प्रतिदिन किया जा सकता है, लेकिन रॉयल्टी विवाद के चलते कंपनी आज भी सवा लाख बैरल प्रतिदिन के उत्पादन पर अटकी है।
अब तक 800 करोड़ का भुगतान 
जानकारी के मुताबिक ओएनजीसी दिसंबर 2010 तक करीब 820 करोड़ रूपए के राजस्व का भुगतान कर चुकी है और इस परियोजना के लिए कंपनी को लगभग 12 हजार करोड़ रुपए की रॉयल्टी का भुगतान करना होगा।
सौदे पर असर 
रॉयल्टी भुगतान को लेकर उठे विवाद के चलते केयर्नवेदाता सौदा पिछले 10 महीने से अटका हुआ है। रॉयल्टी भुगतान के ांचे में या पहले हुए करार में किसी तरह का बदलाव होने पर केयर्न एनर्जी की वैल्यूएशन में फर्क आएगा, जो कि सौदे के भविष्य पर सवाल पैदा कर सकता है? मामलें से जुड़े जानकारों का कहना है कि सौदे को इस शर्त पर सरकार की मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है कि केयर्न इस विवाद में ओएनजीसी की राय से सहमत हो जाए।

Thursday, June 23, 2011


जाली रसीदों से सहारे विदोी नागरिकों से ठगी 
बाड़मेर एफ.आर.ओ. कार्यलय के हैड कांस्टेबल की करतूत
बाड़मेर। 
बाड़मेर के विदोी पंजीयन अधिकारी (एफ.आर.ओ.) कार्यालय में कार्यरत एक हेड कांस्टेबल ने वीजा अवधि ब़ाने के नाम पर जाली रसीदों से जमकर अपनी जेब भरी और सरकारी राजस्व को भी जमकर चुना लगाया। हैड कांस्टेबल की यह करतुत पिछले सप्ताह उजागर होने के बाद सी.आई.डी.इंटेलिजेंटस के अफसर सकते में आ गए। मामला जयपुर मुख्यालय पहुंचने के बाद हैड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
उक्त कांस्टेबल ने बाड़मेर आए विदोी प्रतिनिधि मण्डल से नियमों से परे जाली रसीदें थमाकर करीब 20 हजार रूपए ऐंठ लिए। जबकि विभागीय अधिकारीयों का कहना है कि विदोी पंजीयन अधिकारी (एफ.आर.ओ.) में कोई भी काम रोकड़ में नहीं होता। किसी भी प्रकार के भाुल्क के लिए डिमाण्ड ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान किया जाता है।
जानकारी के मुताबिक बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विदोी पंजीयन अधिकारी (एफ.आर.ओ.) का जिम्मा सी.आई.डी. बॉर्डर इंटेलिजेंटस के पास है। इस भाखा का मुख्यकार्य विदोी नागरिकों के पासपोर्ट व वीजा सम्बंधि दस्तावेजों की जांच एवं इससे संबधित अन्य कार्यो का निश्पादन करना होता है।
बताया गया कि विदोी पंजीयन अधिकारी (एफ.आर.ओ.) कार्यालय में कार्यरत हैड कांस्टेबल खेताराम गत तीन चार साल से वीजा अवधि ब़ाने का कार्य प्रभार देखता था। बताया गया कि पिछले सप्ताह बाड़मेर में स्थापित निजी कंपनी के संयत्र में कार्यरत विदोी नागरिकों के एक दल ने वीजा अवधि ब़ाने के लिए विदोी पंजीयन अधिकारी (एफ.आर.ओ.) कार्यालय में आवेदन किया, लेकिन उक्त कार्यालय में कार्यरत कांस्टेबल खेताराम ने उक्त दल के सदस्यों से धोखाधड़ी करते हुए उन्हे फर्जी रसीद थमाकर 20 हजार रू. ऐंठ लिए।
मामले का खुलासा तब हुआ जब उक्त निजी कम्पनी में कार्यरत सेवानिवृत पुलिस अधिकारी ने जाली रसीद देखी तो उसे बड़ी हेरानी हुई। उक्त सेवानिवृत अधिकारी ने इस मामलें की िकायत सी.आई.डी. जयपुर मुख्यालय में की। जिसके बाद बाड़मेर से जयपुर तक हड़कम्प मच गया।
बाड़मेर कार्यालय में कार्यरत बी.आई. प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने हैड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर बी.आई. की चौहटन चौकी रवाना कर दिया।
इस पूरे मामले में अधिकारीयों की माने तो विभाग में किसी भी तरह की रोकड़ रूपयों का लेन देन नहीं होता है। अगर कोई भाुल्क जमा करवाना होता है तो विभाग डी.डी. के माध्यम से जमा करवाना पड़ता है।
कई सालों से मेहरबानी
यह हैड कांस्टेबल मूल रूप से बी.आई.(बार्डर इंटेलिजेंटस) की चौहटन चोकी में कार्यरत है। मगर अधिकारियों की मेहरबानी से यह 2008 से बाड़मेर के एफ.आर.ओं कार्यालय में अटेचमेंट के रूप में कार्यरत है। लंबे समय से मेहरबानी के कारण बी.आई. के उच्च अधिकारी भी संदेह के घेरे में है।

॔॔एफ.आर.ओं में कार्यरत हैड कांस्टेबल खेताराम के फर्जी रसीदों से पैसे वसूल करने का मामला सामने आया है। उसे निलम्बित कर मुख्यालय भरतपुर किया गया है। मामले की जांच करवाई जा रही है।’’
धीमाराम, कार्यवाह, प्रभारी बी.आई. बाड़मेर। 




पकड़ा गया ईनामी तस्कर 28 जून तक पुलिस रिमाण्ड पर 
बाड़मेर। 
बब्बर खालसा के लिए सीमा पार से भेजे आरडीएक्स व हथियारों के जखीरा लाने वाले कुख्यात ईनामी तस्कर कल्ला खां को बुधवार को पुलिस और एटीएस ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए गडरा रोड क्षेत्र. से गिरफ्तार किया। वह दो साल से फरार था तथा उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। बब्बर खालसा ने दो साल पहले पश्चिमी सीमा पर रहने वाले पुराने तस्करों को सक्रिय कर पाकिस्तान से हथियारों व विस्फोटक का जखीरा भेजा था। यह जखीरा मारुड़ी गांव के धोरों में छुपा कर रखा था। बब्बर खालसा के आतंकी यह खेप ले जाते उससे पहले पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया।

एटीएस के उपअधीक्षक राजेन्द्रसिंह ने बताया कि एटीएस और पुलिस को इस मामलें में पिछले लम्बे समय से कला खां की तलाश थी और उसे बुघवार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उन्होनें बताया कि कलां खां को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 28 जून तक के लिए रिमाण्ड पर सौपां गया है।

कलाखां के पकड़े जाने के बाद सरहद पर तस्करी की गतिविधियों और उससे जुड़े गिरोह का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है। एटीएस टीम कलाखां से पूछताछ कर पाकिस्तान से हथियारों व विस्फोटक की तस्करी के नए राज खोलने का प्रयास करेगी। एटीएस टीम आरोपी से यह जानने में जुटी हैं कि वह पिछले दो सालो तक कहां रहा और क्या काम कर रहा था?

Monday, June 20, 2011


मुफ्त मिलेगी दवाईयां, मुफ्त मिलेगी शिक्षा 
कलेक्ट्रेट में खुलेगा लाइफ लाईन स्टोर, िक्षा के अधिकार अधिनियम से मिलेगी मुफ्त शिक्षा 
बाडमेर। सोमवार का दिन बाड़मेर जिले के आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए कई नई सौगाते लाया। सोमवार को जहां एक ओर गरीबों को मुफ्त दवाईयों देने के लिए लाइफ लाइन स्टोर खोलने की घोशणा की गई, तो दूसरी ओर िक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बीपीएल परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवो दिलाया गया, जहां उन्हे मुफ्त िक्षा मिलेगी।
सोमवार को आयोजित एक बैठक के दौरान जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में लाइफ लाईन स्टोर खोलने की घोशणा की। जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि उक्त स्टोर पर अत्यन्त गरीब परिवार के लोगों को मुफ्त दवाईयों का वितरण किया जाएगा ताकि कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में उपचार से वंचित नहीं रह पाये। कुछ ऐसी ही घोशणा नि:ाुल्क एवं अनिवार्य िक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत की गई, जिसमें गरीब परिवारों के बच्चों को नि:ाुल्क िक्षा दिलवानें की व्यवस्था की गई। जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने जिले के गरीब परिवारों के 10 बच्चों के भाहर के एक निजी विद्यालय में प्रवो दिलाया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने कहा कि िक्षा का अधिकार अधिनियम आपके लिए एक अविस्मरणीय अवसर लेकर आया है जिसके कारण ये बालकबालिकाएं भाहर के अच्छे विद्यालय में नि:ाुल्क िक्षा प्राप्त करेंगे। इसके लिए जीवन का एक ऐसा अवसर है जिसका लाभ उठाएं तथा इन्हें भी अच्छी िक्षा का अवसर मिले। इस कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में बालक बालिकाओं को निजी विद्यालयों मे नि:ाुल्क िक्षा प्राप्त होगी। भौक्षिक प्रकोश्ठ अधिकारी प्रा0ि0 डॉ. लक्ष्मीनारायण जोाी ने कहा कि इस कानून की सहायता से असुविधाग्रस्त एवं आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग के बालक बालिकाओं को भी निजी विद्यालयों में पने का अवसर मिलेगा।
इनको मिला प्रवो
नि:ाुल्क एवं अनिवार्य िक्षा का अधिकार अधिनियम सोमवार को बीपीएल के उन दस गरीब परिवारों के बच्चों के लिए बेहद खुाियां लेकर आया जब उन्हें जिला मुख्यालय के निजी विद्यालय में नि:ाुल्क प्रवो मिला। जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने खुद इन बच्चों को विद्यालय में प्रवो दिलाया।
नि:ाुल्क एवं अनिवार्य िक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सोमवार को निजी विद्यालय में प्रवो लेने वाले सभी बालक बालिकाएं बीपीएल चयनित परिवार के सदस्य है। सोमवार को सुनीता पुत्र रामसिंह, पूजा पुत्री आम्बसिंह, रवि पुत्र आम्बसिंह, लक्ष्मी पुत्री रीजूराम, दुर्गा पुत्री रीजूराम, धीरज कुमार पुत्र बींजाराम, विक्रम पुत्र चेतनराम, जीतू पुत्र टीकमाराम, रिडमल पुत्र टीकमाराम, पंखा पुत्री चेतनराम को तिलक लगाकर प्रथम में प्रवो दिया गया। इस मौके पर परिजनों ने कहा कि आज यह कानून आया तो हमारे बच्चों को भी ऐसी बयि स्कूलों में पाने का मौका मिला। हम बच्चों को रोजाना पने भेजेंगे।

Sunday, June 19, 2011


सरहद पर घुसपैठ का मामला 
दरगाह शरीफ की जियारत करने आया था पाकिस्तानी 
सुरक्षा एंजेसियों को घुसपैठिए के बांग्लादोश  होने का संदेह, एक साथी फरार 


बाड़मेर।  सीमावर्ती बाड़मेर जिले में रविवार को पकड़े गए पाकिस्तानी नूर आलम ने सुरक्षा एंजेसियों की पुछताछ के दौरान दो महीने पहले पंजाब के गुरूदासपुर जिले के पास से भारतीय सीमा में प्रवो करने की बात कबुली है। नूर आलम ने बताया कि उसके साथ उसका एक और साथी जफर भी सीमा पार से घुसपैठ कर इसके साथ आया। भारत आने के पीछे इनका मकसद दरगाह शरीफ की जियारत करना था।

जहां पुछताछ में नूर आलम खुद को पाकिस्तान के कराची का रहने वाला बता रहा है, वहीं सुरक्षा एंजेसियों को पाकिस्तानी होने के बजाय बांग्लोदोी होने का भाक है। सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी विजय साखरे ने बताया कि रविवार को पकड़ा गया घुसैपेठिया खुद को कराची निवासी नूर आलम बता रहा है, लेकिन उसकी भाशा और तौर तरीकों से उसके बांग्लादोी होने का संदेह है।

साखरे ने बताया कि रविवार को सीमा सुरक्षा बल द्वारा पकड़े गए घुसपैठिए ने पुछताछ के दौरान दो महीने पहले पंजाब के गुरूदासपुर जिले के पास से भारतीय सीमा में प्रवो करने की बात कबुली। सरहद पार से पंजाब आने के बाद नूर आलम अपने साथी जफर के साथ अजमेर आ गया और पिछले दो महीन से अजमेर में ही रह रहा था। नूर आलम ने पुछताछ में बताया कि उसका साथी जफर पन्द्रह दिन पहले उसे छोड़कर कहीं फरार हो गया। उसके बाद कुछ दिन पहले वो भी पंजाब गया था, लेकिन वहां से पाकिस्तान लौटने का रास्ता भूल गया, ऐसे में वापिस अजमेर लौट आया।

नूर आलम नें बताया कि अजमेर में किसी बंगाली युवक ने उसे मुनाबाव के रास्ते थार एक्सप्रेस से पाकिस्तान जाने की सलाह दी। ऐसे में वो बस में बैठकर अजमेर से रवाना होकर बाड़मेर तक पहुंचा। बताया गया कि रविवार दिन में वो सुरक्षा एंजेसियों के हाथ भी लगा था, लेकिन खुद को पिचम बंगाल का रहने वाला बताकर जैसेतैसे बच निकला। सुरक्षा एंजेसियों ने नूर आलम को वापिस बाड़मेर भी रवाना कर दिया था, लेकिन नूर आलम बाड़मेर जाने के दौरान रास्ते में गागरिया के पास उतर गया और वापिस गडरा पहुंच गया, जहां देर भाम सीमा सुरक्षा बल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ के दौरान नूर आलम के पास मात्र 60 रूपए बरामद किए गए है।

सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी विजय साखरे ने बताया कि नूर आलम की बातों को पुख्ता और प्रमाणिक नहीं माना जा सकता। सुरक्षा एंजेसिया उससे पुछताछ में जुटी और पुछताछ पूरी होने के बाद उसे पुलिस के सुपूर्द कर दिया जाएगा।

गिरल के बॉयलर में भड़की आग 
आग की चपेट में आने से दो कार्मिक हुए घायल
बॉयलर भट्टी का ़क्कन खोलेते समय हुआ हादसा
बाड़मेर। 
जिले के गिरल लिग्लाईट पॉवर प्लांट में रविवार को दोपहर अचानक आग भड़क जाने से उसकी चपेट में दो कार्मिक आ गए जिसके कारण दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं जहां उनका उपचार चल रहा हैं।
जानकारी के मुताबिक गिरल लिग्नाईट पॉवर प्लांट में रविवार को दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर का ठक्कन खोलने के दौरान अचानक आग लग गई जिसके कारण उसमें रखा कोयला वहां काम कर रहे कार्मिको पर गिर गया। इसके कारण प्रदीप कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र दुलाल सरकार गांव बहीरण बहियार, झारखण्ड एवं फूलचंद ईशर उम्र 22 वर्ष पुत्र प्रभु ईशर गांव बगबींधा झारखण्ड जल गए। इस घटना की जानकारी मिलने ही कंपनी के मैनेरज कृष्ण कुमार, फोरमैन गिरेणीप्रसाद एवं स्थानीय श्रमिक संघ से जुड़े हरिराम कड़वासरा ने पहुंचकर घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका उपचार चल रहा हैं। सूचना मिलने पर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने मौका मुआयना किया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस थाने में किसी तरह का कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था।

जहरी पानी पीने का मजूबर बाड़मेर के लोग 
मुकेश मथराणी, बाड़मेर। 
जिले के लोग पिछले कई सालों से लगातार जहर जैसा पानी पीने को मजबूर हैं। यह उनके शरीर को खोखला करता जा रहा है। ऐसा भूगर्भीय जल में हानिकारक केमिकल्स की बेतहाशा ब़ती जा रही मात्रा के कारण हो रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष लोगों को सप्लाई किए जाने वाले पानी में फ्लोराइड की मात्रा 1.5 पीपीएम थी, जो इस वर्ष ब़कर 2.5 से 3 पीपीएम तक जा पहुंची है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मापदंड से बाड़मेर में लोगों को पीने के लिए मिल रहे पानी की तुलना करने पर भयावह स्थिति सामने आती है। बाड़मेर सहित बालोतरा, पचपदरा, चौहटन, शिव, गुड़ामालानी, सिवाना, बायतु आदि क्षेत्रों के पानी की जिला मुख्यालय पर बनी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की प्रयोगशाला में समयसमय पर जांच की गई। इसमें पाया गया कि पानी में फ्लोराइड, क्लोराइड, नाइट्रेट व टीडीएस की मात्रा ब़ती जा रही है।
इसलिए पैदा हुए हालात 
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि पानी में तेजी से ब़ती जा रही केमिकल्स की मात्रा का कारण भूमिगत जल का अत्यधिक दोहन है। क्षेत्र में बारिश काफी कम होती है इसलिए पानी का पुनर्भरण इस तेजी से नहीं हो पा रहा है।
नहरी पानी से मिलेगी निजात 
बाड़मेर शहर में जलापूर्ति के लिए भाड़खा के नलकूपों से महावीर नगर, लक्ष्मी नगर व शास्त्री नगर में बनी टंकियों में पानी आता है।इनसे पानी की आगे सप्लाई की जाती है। बाड़मेर लिफ्ट केनाल, पोकरणफलसूंड उम्मेद सागरधवा-समदड़ी- बालोतरासिवाना परियोजना, गडरा नहर, नर्मदा नहर आदि पेयजल परियोजनाओं का काम चल रहा है। इनका मीठा पानी आने पर ही लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगी।

युवक की हत्या, एक अन्य गंभीर घायल 
सात लोग पुलिस हिरासत में, जमीनी विवाद के चलते हत्या होने की आांका
बाड़मेर। 

बीती रात जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर गडरा चौराहे पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक युवक की हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। भाुक्रवार देर रात हुई इस वारदात के बाद मृतक के परिजन भानिवार दिन भर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। हत्या का कारण जमीनी विवाद होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की यह वारदात जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर गडरा रोड चौराहा पर एक चाय के ाबे के पास हुई। बताया गया कि भाुक्रवार रात ाबे के पास एक कमरे में पर सो रहे युवक की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव बरामद किया। शुरूआती जांच में युवक की िनाख्त दांता गाँव निवासी आजिम खां के रूप में की गई। भाहर के इतने नजदीक और व्यस्तम चौराहे पर हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिसके चलते सैकड़ो लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। हत्यारों की गिरफ्तारी हुई बिना मृतक के परिजनों और नजदीक रितेदारों ने शव उठाने से इंकार कर दिया।

इस मामलें में जिला पुलिस अधीक्षक संतोश चालके से बात करने पर उन्होनें बताया कि मृतक की िनाख्त आजिम खां के रूप में की गई है। चालके ने बताया कि इस मामलें में अब तक मृतक के परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस ने गंभीरता से अनुसंधान भाुरू कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर रवाना कर दी गई। उनके मुताबिक पुलिस को मौके पर से अहम सुराग भी मिले है। इस मामलें में अब तक 7 लोगों को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वारदात में घायल हुए युवक का नाम पेंपसिंह बताया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण पेंपसिंह को राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

Friday, June 17, 2011

एक गावं, जहां राशन पर मिलता है पानी
मुकेश मथराणी, बाड़मेर। 
िविवधताओं से भरे इस देश में राशन पर चीनी, केरोिसन और अनाज के िवतरण की बात तो आपने और हमने सूनी है, लेिकन राशन पर पानी की बात आज भी अचरज भरी लगती है। लेिकन यह हकीकत है पिशचमी सीमावर्ती बाड़मेर िजले की, जहां जीवन का आधार माना जाने वाला पानी भी राशन पर िमलता है। सुनकर हैरत भले ही हो, लेकिन पिशचमी सीमावरती बाड़मेर िजले के कल्याणपुरा गांव में िपछले कुछ समय से ऐसा ही हो रहा है। लगभग बारह हजार की आबादी और 1300 पिरवारों वाले इस गांव में पानी का िवतरण राशन के आधार पर िकया जा रहा है। इतना ही नहीं िदलचस्प पहलु यह भी है िक गांव की पंचायत और लोगों ने अपने स्तर पर पानी की िवतरण व्यवस्था के िलए अगल से कार्िमकों की िनयुक्ती भी कर रखी है, जो पानी की सप्लाई के साथ बाकायदा उसका राशन में इन्द्राज भी करते है।
रेगिस्तानी धोरो के बीच रचेबसे पिश्चमी सीमावर्ती बाड़मेर के लोगों के िलए अकाल और सूखा कोई नई बात नहीं है। इतना ही संसद से सरहद तक का सफर तय करते करते भी अिधकाशं सरकारी योजनाएं बीच में ही दम तोड़ देती है, ऐसे में इस इलाके के लोगों के िलए ’’ अल्हा मेघ दे पानी दे िक दुआएं ’’ बचती है, जो कभी असर करती है तो कभी बेअसर होने पर पलायन इस इलाके के लोगों का नसीब है। बरसों बरस अकाल और सूखे का दशं झेलने वाले थार के सहरा के लोग पानी की कीमत जानते है। शायद यही कारण है िक यहां के लोगों ने पानी को बचाने का अपना ही लोक िवञान बना रखा है। इसी लोक िवञान की कहानी कहता है कल्याणपूर गांव।
बाड़मेर के कल्याणपूरा गांव िक बारह हजार िक आबादी को राशन कार्ड के आधार पर पानी की आपूर्ित की जाती है। इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए गांव की पंचायत और गांव के लोगों ने अगल से कई कार्िमकों की िनियुक्ती कर रखी है। राशन पर पानी के िवतरण िक बकायदा राशन कार्ड में एंट्री तक होती है।
गांव के सरपंच दौलाराम ने बताया िक राम और राज के रूठ जाने के बाद गांव के लोगों ने अपने स्तर पर बरसों की इस समस्या से छुटकारा पाने की ठानी। उन्होनें बताया िक पहले पानी का टैंकर जोधपुर से लाना पड़ता था िजसकी कीमत 2000 हजार के आस पास थी, लेिकन गांव के लोगों ने आपस में िमलकर 10 लाख रूपये जमा िकए और उससे गांव में एक कुआं बनवाया। अब उस कुएं का पानी आज पूरे गाव में िवतिरत हो रहा है।
दौलाराम के मुताबिक गाव में राशन पर पानी के िवतरण की व्यवस्था होने के बाद हर पिरवार को आवश्यकता अनुसार पानी िमल रहा है। पानी की इस व्यवस्था को सूचारू रखने के लिए चार हजार लीटर पानी की एवज में 60 रूपए के िलए जाते है। सरपंच के मुतािबक इस गांव में पहले पानी के लिए लड़ाई होती रहती थी। ऐसे सबको बराबर पानी िमले, इस िलए हनमे राशन कार्ड प्रणाली लागू कर ली है। अब सबको बराबर का पानी िमल रहा है और हमें राहत भी िमली है। सरकारी तंत्र से खफा दौलाराम बताते है िक सरकार ने इस गांव को सिर्फ वादे िदए और कुछ नही।


केयर्न कर्मचारियों के साथ मारपीट 
बाड़मेर।
बाड़मेर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर भाड़खा गांव में केयर्न की साइट पर स्थानीय लोगों द्वारा कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। मारपीट का कारण कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में हुआ विवाद था।
बताया गया कि स्थानीय लोग कंपनी पर रोजगार में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता ना देने का आरोप लगा रहे थे और इसी कारण से उपजे विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी रोजगार में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं दे रही है। वहीं केयर्न के अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय लोगों द्वारा एक समिति बनाई गई है जिसका नाम भाग्यम ऑयल विकास समिति है। जिसके द्वारा ही सारे कार्य एवं रोजगार के काम किये जाते है। इसके बावजूद भी स्थानीय लोगों का कहना है कि हमें रोजगार नहीं दिया जाता है। इसी कारण से उन्होंने मारपीट की जिसकी सूचना बाड़मेर सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर मामला शांत किया और दोनों पक्षों को समझाईश की।
केयर्न के कर्मचारियों का कहना है कि यह लोग आये दिन इसी तरीके से परेशान करते है। कभी रास्ता रोकते है तो कभी काम नहीं करने देते।
मौके पर पहुंचे सदर पुलिस थाना बाड़मेर के सब इंस्पेक्टर सईराम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भाड़खा क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा रास्ता रोक कर कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। सईराम ने बताया कि कम्पनी व मजदूरों के बीच का विवाद था जिसके कारण मारपीट की गई। मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाईश कर मामला शांत करवाया गया।
मारपीट और विवाद की सूचना मिलते हुए पुलिस मौके पर पहुंची।
केयर्न इंडिया कॉपरेट कम्यूनिकेशन के सीनिर्यर मैनेजर एपी गौड़ ने बताया कि भाड़खा क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा रास्ता रोक कर कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया। इसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवायेगे।

पक्षियों और पुष्पों को निगल रहा है मोबाइल ! 
इन दिनों मैं हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर हूं और कुछ दिनों से चम्बा में डेरा डाले हुए हूं। दिन में आस पास के स्थानों पर घूमने चला जाता हूं। यहां के लोग सुंदर चेहरे और स्वस्थ कद काठी वाले हैं। जितने परिश्रमी हैं, उतने ही विनम्र भी। मेरा कार चालक तीस साल का एक पहाड़ी नौजवान है। वह मुझे पहाड़ी जीवन के बारे में बहुत सी बातें बताता चलता है। आज उसके मुंह से ऐसा कुछ सुनने को मिला जिससे मेरी आत्मा कांप उठी। मुझे लगा कि यह बात थार के मरुस्थल वासियों तक भी पहुंचनी चाहिये। इस लिये यह डिस्पैच चम्बा से ही लिख रहा हूं।
हुआ यूं कि जब आज दोपहरी में मेरी गाड़ी चम्बा की गहरी घाटियों में उतरती जा रही थी और काली सर्पिलाकार पतली सड़क, पहाड़ों के बीच सरकती हुई किसी सुस्त नागिन जैसी उंघती हुई प्रतीत हो रही थी, अचानक मेरी पत्नी ने कहा कि यहां जितने पेड़ हैं उनके अनुपात में फूल नहीं हैं। पहले तो पहाड़ी घाटियां फूलों से भरी हुई दिखाई देती थीं। मैंने ध्यान दिया कि बात सही है।
पत्नी ने थोड़ी देर बाद कहा कि यहां जितने पेड़ हैं, उनके हिसाब से पक्षी नहीं हैं। मैंने फिर अपने चारों तरफ विस्तृत सघन वन प्रांतर पर दृष्टि घुमाई, बात यह भी सही थी। चारों ओर सघन हरियाली पसरी थी और पक्षियों की चहचहाट के स्थान पर गहरा सन्नाटा पसरा हुआ था। इससे पहले कि मुझे कुछ सूझ पाता, मेरी कार का नौजवान चालक जितेंद्र बोला, यह मोबाइल बहुत बुरी चीज है जी ! इस बार मैं बुरी तरह चौंका ! क्या मतलब ? मैंने पूछा।
जितेन्द्र ने जवाब दिया मोबाइल फोन की तरंगें जब इन जंगलों से होकर गुजरती हैं, तो इन पक्षियों को बहुत चोट पहुंचाती हैं। जिस तरह के हमारे कान होते हैं, उससे कई गुना तेज कान इन पक्षियों के होते हैं। जो आवाज हमें बहुत साधारण सुनाई देती है, वह आवाज इन पक्षियों को बहुत चोट पहुंचाती है। जब से इन घाटियों में मोबाइल फोन आया है, घाटियों में पक्षियों की संख्या बहुत कम हो गई है। मैं तो जब भी मोबाइल फोन करता हूं, तब यह मन में अवश्य आता है कि मेरी इस कॉल की तरंगों ने अपने मार्ग में आने वाले जाने कितने पक्षियों को चोट पहुंचाई होगी ! मेरे दादा कहते थे कि यह जंगल इन पक्षियों के बल पर ही जीवित है, जिस दिन पक्षी यहां से चले जायेंगे, ये जंगल भी समाप्त हो जायेंगे, जितेन्द्र ने अपनी कार को तीव्र मोड़ पर संतुलित करते हुए कहा।
उस नौजवान की बात सुनकर मेरी आत्मा कांप उठी। जितेन्द्र की बातों में दम लग रहा था। पक्षी ही तो जंगलों में पुष्पों का परागण करते हैं जिनसे घाटियां फलती फूलती है। आज पक्षी गायब हो रहे हैं, पेड़ों से पुष्प गायब हो रहे हैं, कल ये जंगल गायब हो जायेंगे। उसके बाद गायब होने के लिये केवल आदमी ही तो बचेगा ! उस नौजवान का यह संदेश मैं थार वासियों को चम्बा की घनी वादियों से भेज रहा हूं कि अगली बार जब मोबाइल फोन करें तो सोचें कि उस कॉल से थार के कितने पक्षियों को चोट पहुंचेगी!

डॉ. मोहनलाल गुप्ता 
सरहद की सुरक्षा से नहीं सरोकार 
पश्चिमी सीमा पर लगातार मिल रहा है पाकिस्तानी मोबाईल नेटवर्क
ट्राई के निर्णय पर अटका सरहद की सुरक्षा का मामला
मुकेश मथराणी, बाड़मेर। 
केन्द्र और राज्य सरकारों की कथित लापरवाही के चलते पश्चिमी सरहद पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को परोक्ष रूप से शह मिल रही है। मामला पश्चिमी सरहद पर पकड़े गए पाकिस्तानी मोबाईल नेटवर्क से जुड़ा हैं। गौरतलब है कि पश्चिमी सीमावर्ती बाड़मेर जिले के सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों के मोबाईल हैण्डसेट पर पाकिस्तान मोबाइल कंपनीयों का नेटवर्क पकड़े जाने का मामला करीब दोतीन वर्ष पूर्व सामने आया था। मामला सामने आने पर आननफानन में इसकी जांच करवा कर सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तानी मोबाईल नेटवर्क के सिग्नल पकड़े जाने की पुष्ठि तो कर ली गई, लेकिन उस नेटवर्क को जाम करने या उस मामलें में कार्रवाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। नतीजा सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों क्षेत्रों में मोबाईल पर पाकिस्तानी कंपनीयों का मोबाईल नेटवर्क पकड़ा जाना अब आम बात हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती बाड़मेर जिले में बाड़मेर शहर से करीब बीस किमी दूर पश्चिम दिशा में पिछले लम्बे समय ग्रामीणों के मोबाइल हैण्डसैट पर पाक मोबाइल कंपनीयों सिग्नल मिल रहे हैं। चौकाने वाला पहलू तो यह हैं कि यह इलाका सीमा से सौ किमी दूर होने के बावजुद यहां पांच मोबाइल कंपनियों के सिग्नल पकड़ में आ रहे हैं। बाड़मेर शहर से करीब 20 किमी दूर पश्चिम दिशा में स्थित गुड़ीसर एवं आसपास के गांवों में यह नेटवर्क पकड़े जाने की पुश्ठि की गई है। हवाई दूरी के लिहाज से इन क्षेत्रों की बाड़मेर शहर से दूरी महज 1012 किमी ही होगी। इन क्षेत्रों में पाक मोबाईल सिग्नल्स के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। थार एक्सप्रेस में प्रतिबंधित पाक मोबाइल सेवा की सिम बरामद होने के मामलों को देखते हुए इस तरह के सिग्नलों ने पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा के लिए नया खतरा पैदा कर दिया हैं।
सरकारी स्तर पर हो चुकी है पुश्ठि 
उल्लेखनीय हैं कि पिछले वर्ष फरवरी और मार्च महीने में दूरसंचार विभाग की विजिलेंस एवं टेलीकॉम मॉनिटरिंग सेल ने सीमावर्ती क्षेत्रों का पाक मोबाइल सिग्नलों का विस्तृत सर्वे किया था। उस सर्वे के दौरान सीमा से लगते 44 स्थानों पर किए गए सर्वे में 39 स्थानों पर पाक मोबाइल नेटवर्क की पुष्टि हुई है। इसके अलावा यह भी सामने आया हैं कि पाक ने अपने क्षेत्र में 9 स्थानों पर सीमा के नजदीक मोबाइल टॉवर स्थापित किए हैं। सीमा सुरक्षा बल ने भी दूरसंचार विभाग को चेताया हैं कि इस तरह मोबाइल नेटवर्क की घुसपैठ सुरक्षा के लिए घातक साबित हो सकती हैं।
क्या हैं नियम... 
नियमानुसार अंतरराष्ट्रीय सरहद से दो तरफ 500 मीटर के इलाके में किसी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं होना चाहिए। यह नो सर्विस जोन के दायरे में आता है।
सुरक्षा एंजेसिया दे चुकी है चेतावनी
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर होने वाली आंतरिक सुरक्षा बैठक में भी सभी खुफिया एजेसियों ने सरहदी क्षेत्रों में पाक मोबाइल नेटवर्क पर चिंता जाहिर करते हुए तत्काल कदम उठाने को कहा था। इतना ही नहीं चंडीग़ में संपन्न हुई बीएसएफपाक रेंजर्स की द्विवार्षिक मीटिंग और मुनाबाव में दोनों दों के बीच होने वाली त्रैमासिक मीटिंग में भी कई बार इस मामले को लेकर भारतीय अधिकारी अपना विरोध प्रकट कर चुके हैं। लेकिन उक्त बैठकों में शामिल हुए पाकिस्तानी अफसरों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि यह मामला उनके देश के दूरसंचार महकमे के अधीन आता हैं। इस मामले में सीमा सुरक्षा बले के अधिकारियों का कहना है कि चूंकि इस मामले में विभागीय विजिलेंस टीम स्वयं ऐसे सिग्नल पकड़ चुकी हैं, लिहाजा अब आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी विभाग की ही हैं।
किस कंपनी का नेटवर्क...
पाक मोबाइल सेवा प्रदात्ता कंपनी पीके यू फोन, टेलनोर पीके, मोबीलिंक, वर्ल्ड टेल, पाक पीएल के सिग्नल पकड़ में आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह एवं शाम के समय पाकिस्तानी मोबाइल कंपनियों के सिग्नलों की क्षमता ब़ जाती हैं।
मुश्किल नहीं सिम लाना
थार एक्सप्रेस से नकली नोट एवं अन्य प्रकार सामान के साथसाथ पाक से मोबाइल सिम की तस्करी के मामले भी सामने आ चुके हंैं। कुछ समय पूर्व अवैध रूप से मुनाबाव में घुसपैठ करने वाले दो लड़के भी मोबाइल के साथ पाकिस्तानी सिम के साथ पकड़े गए थे।
पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबंध 
हालाकि इस मामले में जिला प्रशासन ने सख्ती जरूर दिखाई हैं लेकिन प्रभावी रोकथाम के अभाव में इन पाक सिग्नल का आना बदस्तूर जारी हैं। इस मामले में बाड़मेर के जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया हैं और पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाइल टॉवर्स का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब तीन चार किलोमीटर अंदर तक आ रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिए आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
गेंद अब केंद्र के पाले में... 
सीमावर्ती क्षेत्र में पाक मोबाइल नेटवर्क की घुसपैठ की बात दूरसंचार विभाग ने मान ली हैं। लेकिन मामला उच्च स्तरीय होने के कारण टेलीफोन रेग्यूलेटरी ऑथारिटी स्तर पर कोई ठोस निणर्य ना होने पाने की स्थिति में ठोस कार्यवाही संभव नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में अब केंद्र को ही फैसला करना है कि इस पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय क्षेत्र में क्या कदम उठाए जाएं और पाक को अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन से कैसे रोका जाए?
जैमर या बीटीएस से रूक सकता हैं घुसपैठ... 
भारतीय सीमा में पाक नेटवर्क की घुसपैठ को रोकने के लिए उच्च क्षमता और तकनीक के जैमर या बीटीएस ही एक मात्र जरिया रह गया हैं। लेकिन उच्च स्तरीय स्वीकृति नहीं मिल पाने के कारण यह मामला अभी तक ठण्डे बस्ते में पड़ा हुआ हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पूर्व सीमावर्ती क्षेत्रों में कराए गए सर्वे के बाद पाक नेटवर्क को रोकने के लिए प्रस्ताव बनाकर केन्द्र सरकार एवं ट्राई के पास भिजवा दिया था। लेकिन वहां पर इस मामले को लेकर कोई सकि्रयता और गंभीरता नहीं दिखाने के कारण यह मामला ठण्डे बस्ते में चला गया।
इस मामले में बाड़मेर कार्यवाहक जिला दूरसंचार अधिकारी योगेश कुमार भास्कर ने बताया कि भारतीय सीमा में पाक नेटवर्क एक गंभीर मामला हैं। उनके मुताबिक ना केवल बाड़मेर वरन बाड़मेर के साथ ही साथ जैसलमेर, गंगानगर एवं बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ पूरी पिचमी सीमा पर पाक मोबाईल नेटवर्क काफी समय से मिल रहा हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए उच्च क्षमता के जैमर या बीटीएस लगाकर इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती हैं। भास्कर के मुताबिक बीएसएनएल महज के मोबाइल सेवा प्रदाता हैं, इस मामलें में कोई भी कार्यवाही या फैसला टेलीफोन रेग्यूलेटरी अॅथारिटी के स्तर पर ही किया जा सकता है।